फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bullies set the shop on fire by firing and vandalizing it, causing chaos

Bareilly News: दबंगों ने फायरिंग और तोड़फोड़ कर दुकान में लगाई आग, अफरा-तफरी

Wed, 20 Aug 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The bullies set the shop on fire by firing and vandalizing it, causing chaos
बहेड़ी। क्षेत्र में पूर्व विधायक के दो पौत्रों ने आठ अज्ञातों के साथ मिलकर मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर और एक कंफेक्शनरी की दुकान में दुकानदारों के साथ मारपीट, फायरिंग और तोड़फोड़ की, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीड़ितों ने देवरनियां थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देवरनियां के गांव कठर्रा निवासी प्रीतम सिंह का आरोप है कि उनकी बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे कठर्रा पर विशाल मेडिकल स्टोर हैं। मंगलवार सुबह जब वह अपना मेडिकल खोल रहा था। तभी पूर्व विधायक के दो पौत्र अपने आठ अज्ञात साथियों के साथ कार से आए। बैग में रखे 5500 रुपये मांगने लगे। मना करने पर चाकू और तलवार से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली प्रीतम सिंह के गर्दन के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान अन्य लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। बैग में रखे रुपये और उनका मोबाइल फोन भी गायब हो गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव टाह कासमपुर निवासी राजीव कुमार की कठर्रा अड्डे पर बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे खाटू श्याम कंफेक्शनरी नाम से दुकान है। राजीव का आरोप है कि पूर्व विधायक के पौत्र ने बुधवार रात कुछ समान खरीदा, जब उसने उक्त समान समेत पुराने खरीदे समान के बकाया रुपये मांगे। तभी आरोपी उग्र व्यवहार करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अपने भाई को बुलाने की बात कहता हुआ चला गया। आरोप है कि मंगलवार सुबह सभी आरोपियोंं ने उनकी कंफेक्शनरी की दुकान में आग लगा दी। दुकान की तरफ आए आए भाई मुकेश ने आग लगाते हुए यह देखा तो आरोपियों ने उसके ऊपर डंडों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे भाई घायल हो गया।


इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पूर्व विधायक के पौत्र मयंक वर्मा, शशांक वर्मा निवासी कठर्रा व उनके सहयोगी चेतक, मयंक, अर्पित निवासी गांव उदरा, कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट करने, दुकान में आगजनी करने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed