{"_id":"5edd4ace8ebc3e90955a81a6","slug":"the-bookie-divorced-the-wife-and-drove-her-out-of-the-house-bareilly-news-bly4084278140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सटोरिये ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सटोरिये ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
teen talaq
बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक सटोरिये ने अपने पत्नी को पीटा फिर चौखट तक घसीटने के बाद तीन तलाक बोलकर उसे बेघर कर दिया। शिकायत पर बारादरी थाने में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र के हजियापुर में मदीना के पास रहने वाली महनाज की शादी करीब सवा साल पहले जोगीनवादा के दानिश से हुई थी। महनाज ने बताया कि शादी करके ससुराल पहुंची तो सामने आया की पति सट्टा लगवाने के साथ-साथ अन्य अवैध कारोबार भी करता है। शादी के बाद से ही 50 हजार रुपयों की मांग को लेकर पति समेत पूरा परिवार उसे प्रताड़ित करने लगा। कुछ समय पहले मिट्टी का तेल डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। महनाज के मुताबिक 20 हजार रुपये मायके से लाकर देने के बावजूद और रकम की मांग को लेकर ससुराल वालों ने करीब एक हफ्ता पहले उन्हें जमकर पीटा। आरोप है कि पति पीटकर घसीटता हुआ चौखट तक लाया और तीन तलाक बोलकर बाहर निकाल दिया।