फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Bengali community Durga farewell to his fledged musical instruments

बंगाली समाज ने गाजे बाजे से दी मां दुर्गा को विदाई

Sat, 24 Oct 2015 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 24 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। पांच दिन तक पंडालों की शोभा बढ़ा रही रहीं दुर्गा प्रतिमाएं शुक्रवार को विदा हो गई। बंगाली समाज की महिलाआें ने एक दूसरे के साथ सिंदूर खैला की रस्म अदा की। फिर ढाक की थाप पर धुनुचि के साथ नृत्य करते हुए प्रतिमाआें को रामगंगा नदी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर आस्ची बाछौर अबार हाबे...यानी अगले बरस फिर होगा के नारे भी लगाए गए।  

इस मौके पर युवाआें ने गुलाल खेला। ढाकी भी खूब मस्त होकर ढाक बजाते रहे। कांसा (घंटा) की धुन इसमें साथ देती रही। कदमों को मिलाते हुए ग्रुप में डांस करते हुए रामगंगा तक गए। रामपुरबाग के दुर्गा बाड़ी, जंक्शन के मनोरंजन सदन, चौपुला की रेलवे कालोनी, कैंट बीआई बाजार और इज्जतनगर से एक साथ शोभायात्रा के रूप में प्रतिमाएं घाट को पहुंची। विसर्जन के बाद लौटकर आए श्रद्धालुआें ने पंडालों में शांति जल रस्म में भाग लिया। पंडाल में देवी का आह्वान किया गया था, वहां इस शांति जल से पूजा करने के बाद शांति जल सभी भक्ताें पर छिड़का गया। जंक्शन बंगाली एसोसिएशन की पूजा में पीबी रॉय, यूके मित्रा, यूके मोइत्रा, अर्जुन चंपामणि, आशिम बनर्जी, सतीश रावत, चंचल डे, शिमला मोइत्रा, श्यामल मित्रा, शिवेश डे, संजय दास, पीके तिक्कादार, मनोज राय व मीडिया प्रभारी ध्रुव चटर्जी का सहयोग रहा। दुर्गाबाड़ी में सोमित मुखर्जी, एसके मुखर्जी, एस राय चौधरी, एम भद्रा, पंकज बोस, देवाशीष दत्ता का सहयोग रहा। रेलवे कालोनी में एसके बनर्जी, तरुण राउथ व अन्य का सहयोग रहा। कैंट बीआई पूजा में टीएम सरकार, सुबोध कार व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed