फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The BDA library will showcase a blend of education and spirituality.

Bareilly News: बीडीए की लाइब्रेरी में दिखेगा शिक्षा और आध्यात्म का संगम

Sun, 01 Feb 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The BDA library will showcase a blend of education and spirituality.
बरेली। नाथनगरी के रूप में विकसित हो रहा शहर जल्द ही शिक्षा और आध्यात्म के एक अनूठे संगम का केंद्र बनने जा रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा नगर आवासीय योजना के अंतर्गत प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक और अनूठी लाइब्रेरी का निर्माण तेजी के साथ कर रहा है। 26 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह लाइब्रेरी मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है, जिसका मुख्य उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ प्राचीन वैदिक ज्ञान को पुनर्जीवित करना है।
विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकन्डन के अनुसार यह लाइब्रेरी मात्र एक किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि एक संपूर्ण शिक्षण का तंत्र होगी। 5578 वर्गमीटर के विस्तृत क्षेत्र में फैली इस लाइब्रेरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां एक साथ सैकड़ों शोधार्थी और छात्र बिना किसी असुविधा के अध्ययन कर सकेंगे। लाइब्रेरी को आधुनिक जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तीन मुख्य स्तरों में विभाजित किया गया है। यहां पाठकों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था के साथ-साथ सेल्फ स्टडी जोन और जनरल रीडिंग एरिया बनाया गया है। पाठकों के खान-पान के लिए एक आधुनिक कैफेटेरिया भी विकसित किया जा रहा है। प्रथम तल अध्ययन और शोध का यह तल मुख्य रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को समर्पित होगा। दूसरे तल पर डिजिटल और सेमिनार के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर रूम, वीडियो-ऑडियो विजुअल कक्ष और सेमिनार हॉल बनाए जा रहे हैं, जो इसे डिजिटल लर्निंग का हब बनाएंगे। यह लाइब्रेरी पूरे मंडल में अपनी तरह की पहली और सबसे आधुनिक लाइब्रेरी होगी। इसके माध्यम से हम बरेली को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और वैदिक अध्ययन के एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed