{"_id":"610d94e58ebc3ec30738c0ca","slug":"the-battery-was-caught-in-the-hands-and-sentenced-to-stand-for-an-hour-faridpur-news-bly4555198110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में पकड़ाई बैटरी और सुना दी घंटे भर खड़े रहने की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में पकड़ाई बैटरी और सुना दी घंटे भर खड़े रहने की सजा
विज्ञापन
बैटरी पकड़े खड़े चोरी के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता थाने में गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
बैटरी चोरी करने के मामले में कबाड़ी समेत तीन हुए थे गिरफ्तार
भुता। बैटरी चोरी के मामले में गिरफ्तार सिंघाई कला के बबलू व अनीश और कबाड़ी राम औतार को भुता पुलिस ने थाने में ही सजा दे दी। तीनों आरोपियों के हाथों में बैटरी पकड़ाकर घंटे भर तक खड़े रहने का फरमान सुनाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैै।
गांव सिंघाई कला में चार अगस्त को जेनरेटर की दो और एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई थी। इस मामले में राज खां ने पांच अगस्त को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने बबलू, अनीश और राम औतार को गिरफ्तार कर चोरी गई तीनों बैटरी बरामद कर लीं। मगर इस मामले में थाने में आरोपियों से पूछताछ के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बैटरी पकड़े तीनों व्यक्तियों को घंटे भर तक खड़े रहने के साथ ही गालीगलौज करके हड़काया जा रहा है। यह वीडियो एडीजी को ट्वीट करके शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने यह आवाज एसओ भुता अश्वनी कुमार की बताई है लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया है। फिलहाल एडीजी के आदेश पर मामले की जांच सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैटरी चोरी करने के मामले में कबाड़ी समेत तीन हुए थे गिरफ्तार भुता। बैटरी चोरी के मामले में गिरफ्तार सिंघाई कला के बबलू व अनीश और कबाड़ी राम औतार को भुता पुलिस ने थाने में ही सजा दे दी। तीनों आरोपियों के हाथों में बैटरी पकड़ाकर घंटे भर तक खड़े रहने का फरमान सुनाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैै।