{"_id":"6ad52ebb9a9128d8b0016465","slug":"the-audience-swayed-to-jai-jai-jai-durge-mata-bhavani-bareilly-news-c-4-bly1015-990979-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जय जय जय दुर्गे माता भवानी... पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जय जय जय दुर्गे माता भवानी... पर झूमे श्रोता
Mon, 19 Oct 2026 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार की शाम गायन प्रस्तुति ‘त्वमेव माता’ का आयोजन किया गया। इसमें गुरुओं के साथ विद्यार्थियों ने संगत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रिद्धिमा के गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा व उनके विद्यार्थी अंशुमा अग्रवाल, गीतू अरोरा, मानसी टंडन, नीलम, अशोक आनंद, शिप्रा पाठक, अक्षिता, वंश तिवारी ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया और भजन, गजल और फिल्मी गीतों को अपने सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां हासिल कीं।
गायन के विद्यार्थियों ने बंदिश ‘दुर्गे महारानी’ भजन से कार्यक्रम का आरंभ किया। गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने बंदिश ‘जय जय जय दुर्गे माता भवानी’ प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने ‘माता काली’ का भजन प्रस्तुत किया। गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने ‘भवानी दायनी’ को अपने आवाज में गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विद्यार्थी अंशुमा अग्रवाल और श्रेया ने गजल को अपने स्वरों से सजाया। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, आदित्य मूर्ति, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, उषा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद