{"_id":"66d8ff3cde6a34084a0bb929","slug":"the-applicant-accused-of-rigging-did-not-turn-up-to-record-his-statement-bareilly-news-c-4-bly1015-474247-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हेराफेरी के आरोपी आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हेराफेरी के आरोपी आवेदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एलएलबी में प्रवेश के लिए अंकों में हेराफेरी करने का मामला
बरेली। बरेली कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश के लिए अंकों में हेराफेरी करने के आरोपी चारों आवेदक मंगलवार को बयान दर्ज कराने के लिए प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अंकों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की है।
उन्होंने प्रवेश परीक्षा के अंकों को संपादित कर 87 अंक तक बढ़ाया है। प्रकरण में दो छात्र व दो छात्राएं शामिल हैं। चारों ने एलएलबी प्रवेश परीक्षा के परिणाम को बदलकर प्रवेश के लिए कॉलेज में आवेदन किया। समिति की गहन जांच में मामला खुल गया। बीबीए उत्तीर्ण छात्रा ने 84 अंकों को 139 कर दिया। बीए उत्तीर्ण छात्रा ने भी 60 अंकों को 140 कर दिया। उसने ओपन रैंक 284 और महिला रैंक 47 कर दी।
बीसीए के छात्र ने 89 को 176 अंक कर दिया। रैंक को परिवर्तित कर 42 कर दिया। बीए के छात्र ने 54 अंकों को 150 कर दिया और रैंक 554 कर दी। दस्तावेजों से माना जा रहा है कि इन आवेदकों ने बहुत बारीकी से अंकों को बदला जिससे पकड़ में न आए, लेकिन की फिल्टर प्रक्रिया में ये पकड़े गए।
विज्ञापन
--
चार आवेदकों को बुधवार को बुलाया गया था, लेकिन उनमें से कोई उपस्थित नहीं हुआ। अगर बृहस्पतिवार दोपहर तक वे मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित नहीं होते हैं तो प्रकरण विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।- प्रो. वंदना शर्मा, मुख्य प्रवेश नियंत्रक, बरेली कॉलेज
संवाद