फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The amount is transferred by linking the factory worker's account to the app

Bareilly News: फैक्टरी कर्मी का खाता एप से जोड़कर ट्रांसफर की रकम

Tue, 01 Apr 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The amount is transferred by linking the factory worker's account to the app
बरेली। एक फैक्टरी कर्मी का खाता यूपीआई एप से जोड़कर उसके सहकर्मी ने अपने परिचितों को करीब सवा लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। भोजीपुरा के घंघोरा पिपरिया निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि उनके खाते से 1,23,700 रुपये यूपीआई के माध्यम से कई लोगों को ट्रांसफर किए गए हैं। मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर पता लगा कि सुरेंद्र के साथ फैक्टरी में काम करने वाले राहुल ने उनके खातों में रकम भेजी थी। उसने सुरेंद्र के खाते को यूपीआई एप से जोड़कर यह कारनामा किया था। भोजीपुरा पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

लोन लेकर जमा नहीं की किस्तें, वाहन भी हड़पा
बरेली। फाइनेंस कंपनी से वाहन लोन लेकर किस्तें जमा नहीं की और वाहन भी हड़प लिया। एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर छत्रपाल ने किला थाना पुलिस को बताया कि वाहन खरीदने के लिए हजियापुर निवासी शहजादे ने 4,56,098 रुपये का लोन लिया था। पुराना शहर के रोहली टोला निवासी सिबतैन खां गारंटर थे। ऋण की राशि 37 किस्तों में 10 सितंबर 2022 तक अदा करनी थी। शहजादे पर अब भी कंपनी के 2230543 रुपये बकाया हैं। उसने गाड़ी भी हड़प ली। कंपनी के लोग घर गए तो बताया कि गाड़ी कटवा दी है। रुपये देने से भी मना कर दिया। कोर्ट के आदेश पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

30 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने रविवार देर रात हाईवे से गांव सतुईया खास जाने वाली सड़क से 30 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया। आरोपी मोहल्ला सराय निवासी गुलाम जाबिर ने कस्बे के एक बड़े स्मैक तस्कर के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed