{"_id":"631f8db5e4e65c47223f6726","slug":"the-agreement-for-the-qutubkhana-bridge-is-now-a-challenge-to-make-in-six-months-bareilly-news-bly497382468","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना पुल के लिए हुआ करार अब छह माह में बनाने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना पुल के लिए हुआ करार अब छह माह में बनाने की चुनौती
विज्ञापन
बरेली। लंबे समय तक टलने के बाद कुतुबखाना फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किए जाने का रास्ता आखिर साफ हो गया। सोमवार को स्मार्ट सिटी कंपनी, सेतु निगम और पुल का निर्माण करने जा रही हैदराबाद की कंपनी के बीच अनुबंध की औपचारिकता पूरी हो गई। हैदराबाद की कंपनी के सामनेअब मार्च तक निर्माण पूरा करने की चुनौती है। दावा किया जा रहा है कि इसी सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा।
कुतुबखाना फ्लाईओवर का प्रस्ताव दस महीने पहले ही मंजूर हो गया था लेकिन इसके बाद लगातार इसमें कोई न कोई अड़ंगा लगता रहा। पुल की डिजाइन तय करने के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझाव लेने में काफी समय निकल गया। तमाम बैठकों के बाद नए सिरे से तकनीकी कमेटी बनाई गई जिसने वाईशेप पुल बनाने की सिफारिश की लेकिन बजट का पेच फंसने की वजह से तय हुआ कि फिलहाल पुराने डिजाइन पर ही पुल का निर्माण होगा। वाईशेप देकर चौपुला की ओर तभी निर्माण होगा जब अतिरिक्त बजट मिल जाएगा।
इसके बाद फिर अफसर बेपरवाह हो गए। पिछले महीने केंद्र सरकार की मार्च तक पूरे होने वाले प्रोजेक्ट के लिए ही पैसा देने की चेतावनी के बाद अफसर फिर जागे। फिर बैठकों का दौर शुरू हुआ। मार्च तक पुल का निर्माण करने की रणनीति बनी लेकिन इसके बावजूद हैदराबाद की कंपनी से करार की औपचारिकता 20 दिन और टल गए। सोमवार को आखिरकार करार हो गया। पहले पुल के निर्माण के लिए डेढ़ साल की समयसीमा तय की गई थी लेकिन अब छह महीने में यह काम पूरा करना है।
विज्ञापन
कोतवाली और कोहाड़ापीर दोनों सिरों पर होगा काम
पुल का निर्माण छह महीने में पूरा करने के लिए हैदराबाद की कंपनी अब दोगुने इंजीनियर निर्माण कार्य में लगाएगी। अतिरिक्त मशीनरी भी लगाई जाएंगी। बताया गया कि कोतवाली और कोहाड़ापीर दोनों साइड से पुल का निर्माण एक साथ शुरू होगा। योजना बनाई जा रही है कि इसके लिए बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि वाहन यहां से न गुजर सकें और काम पूरी रफ्तार से हो सके। हालांकि काम शुरू होने से पहले इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश सेतु निगम जारी करेगा।
ये है प्रोजेक्ट
स्मार्ट सिटी कंपनी के तहत कुतुबखाना पुल के निर्माण पर 105 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 41 पिलर पर खड़ा पुल 13 सौ मीटर लंबा होगा। इसके रास्ते में 40 से अधिक अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।
कुतुबखाना पुल के लिए अनुबंध हो गया है। हैदराबाद की कंपनी इसी सप्ताह में काम शुरू कर देगी। निर्माण कार्य में अतिरिक्त मशीनें और मैन पावर लगेगा ताकि समय पर निर्माण पूरा हो सके। लाल फाटक पुल पर दिसंबर के पहले सप्ताह में वाहन दौड़ते नजर आएंगे। - वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम