फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The administration is ready to give permission to start the construction of flyover-overbridge in the city

शहर में फ्लाईओवर-ओवरब्रिज के बंद निर्माण को शुरू करने के लिए प्रशासन अनुमति देने को तैयार

Fri, 24 Apr 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The administration is ready to give permission to start the construction of flyover-overbridge in the city
श्यामगंज में रुका पड़ा निर्माण कार्य। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सेतु निगम लेबर न होने की बात कहकर काम शुरू करने से काट रहा कन्नी
विज्ञापन

लॉकडाउन में ट्रैफिक न होने से आसानी से जल्द पूरा हो सकता है काम

बरेली। सेतु निगम की शहर में फ्लाईओवर-ओवरब्रिज की लटकी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रशासन अनुमति देने को तैयार हो गया है, लेकिन सेतु निगम के अधिकारी अभी लेबर न मिलने की बात कहते हुए तीन मई के बाद ही परियोजनाओं को चालू करने की बात कह रहे हैं। हालांकि सेतु निगम के अफसरों ने शहरी सीमा से बाहर पुलों के कुछ काम शुरू करने की जानकारी दी है।
लॉकडाउन की वजह से सेतु निगम की परियोजनाएं भी ठप हैं। शासन ने ढील देते हुए 20 अप्रैल से निर्माणदायी संस्थाओं को काम शुरू करने की मंजूरी दे दी, लेकिन सेतु निगम ने शहरी क्षेत्र में लटकी परियोजनाओं का काम लेबर न होने की बात कहकर शुरू करने से हाथ खड़े कर दिए। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन में ज्यादातर लेबर घर लौट चुकी है। उसे वापस बुलाने में दिक्कत आ रही है। इसलिए अभी शहरी सीमा से बाहर वाले पुलों को ही शुरू किया है। हालांकि सेतु निगम के शहर में भी कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें आईवीआरआई, चौपुला, लालफाटक, सेटेलाइट फ्लाईओवर-ओवरब्रिज के काम लटके हुए हैं। लॉकडाउन में इन प्रोजेक्ट को आसानी से तेज गति से पूरा किया जा सकता है। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि सेतु निगम चाहे तो शहरी सीमा के प्रोजेक्ट को भी वह शुरू कर सकता है, इसलिए प्रशासन की ओर से परमीशन देने में भी कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

सेतु निगम चाहे तो वह शहरी क्षेत्र में भी निर्माण कार्य शुरू कर सकता है। इसके लिए प्रशासन को अनुमति देने में कोई आपत्ति नहीं है। - नितीश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed