फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The administration has its eyes on Arif's hotel-baratghar and Farhat's house.

Bareilly News: आरिफ के होटल-बरातघर और फरहत के मकान पर प्रशासन की नजर टेढ़ी

Mon, 06 Oct 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The administration has its eyes on Arif's hotel-baratghar and Farhat's house.
प्रशासन का संकेत मिलते ही सील किए गए बरातघर, होटल और दुकानों पर गरजेंगे बुलडोजर
विज्ञापन

बरेली। बवाल के आरोपियों, उनके मददगारों और करीबियों की संपत्तियों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी है। अब तक सील की गईं 170 करोड़ की संपत्तियों में किन पर बुलडोजर चल सकता है? सरकारी मशीनरी इसका आकलन कर रही है। लोगों की निगाह भी इस कार्रवाई पर टिकी है। जिस तरह से मौलाना के करीबी डॉ. नफीस के जखीरा स्थित बरातघर को जमींदोज किया गया है, उससे जाहिर कि कार्रवाई किसी भी स्तर तक जा सकती है। प्रशासन का संकेत मिलते ही सील किए गए बरातघर, होटल और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है।
पीलीभीत रोड पर आरिफ के फहम लान, फ्लोरा गार्डन और उसकी पत्नी का स्काई लार्क होटल, नरियावल स्थित शराफत के बरातघर को बीडीए सील कर चुका है। नौमहला मस्जिद के पास नदीम की चार दुकानों को भी सील किया गया है। नगर निगम ने नावल्टी चौराहे पर मजार की आड़ में बनाई गईं 74 दुकानों को सील किया है। अब इन संपत्तियों पर कार्रवाई हो सकती है। बीडीए और नगर निगम के अधिकारी विधिक पक्ष का आकलन कर रहे हैं, ताकि कार्रवाई शुरू होने के बाद पीछे हटने की नौबत न आए। अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि जिन्होंने कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

इस्लामिया कमेटी के दफ्तर पहुंचे नौमहला के दुकानदार

नौमहला मस्जिद के पास जिन चार दुकानों को बीडीए ने शनिवार शाम सील किया था, उनमें से दो ही चल रहीं थीं। बाकी दो बंद पड़़ी थीं। दुकानदार साहिल ने रविवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी के कोहाड़ापीर स्थित कार्यालय पर जाकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनसे कहा कि दुकान का किराया देते हैं। इसलिए उनकी दुकान खोली जाए। पदाधिकारियों ने बीडीए में अपना पक्ष रखकर दुकान खुलवाने का भरोसा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed