फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused party could not show the map of City Star Hotel.

Bareilly News: सिटी स्टार होटल का नक्शा नहीं दिखा सका आरोपी पक्ष, आज हो सकता है ध्वस्तीकरण

Thu, 27 Jun 2024 07:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
The accused party could not show the map of City Star Hotel.
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुए बवाल के मुख्य आरोपी राजीव राना के सिटी स्टार होटल को ध्वस्त करने की तैयारी है। समय देने के बाद भी आरोपी पक्ष बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) को होटल का नक्शा नहीं दिखा पाया। इसके बाद नोटिस भेजा गया है। बीडीए के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन अंदरखाने बीडीए इसके ध्वस्तीकरण की तैयारी में है।
विज्ञापन

बवाल के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर बीडीए व राजस्व विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैंं। प्रारंभिक जांच में सिटी स्टार और सीके वैली होटल का नाम सामने आया। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों होटलों में आरोपियों के ठहरने और पार्टी का इंतजाम राजीव राना ने किया था। मंगलवार को सिटी स्टार होटल, सीके वैली, संजयनगर में दुकान व उसके मकान की पैमाइश की गई।
विज्ञापन

इसमें सामने आया कि सिटी स्टार होटल आवासीय भूखंड पर बना है। आरोपी पक्ष उसका नक्शा भी नहीं दिखा सका। अब बीडीए ने राजीव राना पक्ष को नोटिस जारी किया है। वहीं, अंदरखाने बीडीए इसके ध्वस्तीकरण की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हो सकती है कार्रवाई
इस मामले में बीडीए का कहना है कि वह होटल व अन्य संपित्तयों से जुड़े अभिलेखों को खंगाल रहा है। पूरी कार्रवाई जिला प्रशासन के अधीन चल रही है। बीडीए के एक अधिकारी ने दबी जुबान बताया कि बृहस्पतिवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।



हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर
सिटी स्टार होटल के आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए 24 घंटे होमगार्डों व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बीडीए के अधिकारियों ने भी इज्जतनगर पुलिस से तालमेल बैठाना शुरू कर दिया है। बीडीए यदि बृहस्पतिवार को कार्रवाई करता है तो उसमें मजिस्ट्रेट, बीडीए के आलाधिकारी, भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल मौजूद रहेंगे।
देर रात तक तैयारी में जुटे रहे अधिकारी
बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार राजीव राना के मामले में संपत्तियों की जांच को लेकर बुधवार देर रात तक ऑफिस में ही डटे रहे। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को टीम तीनों होटलों के खिलाफ बड़ी कर्रवाई कर सकती है। देर रात तक इसकी रणनीति तैयार की जाती रही। संवाद


विपक्षी सिटी स्टार होटल का नक्शा नहीं दिखा पाएं हैं। इसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। अब इसमें अग्रिम कार्रवाई की तैयारी है। जिला प्रशासन के आदेश पर ही हर कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र कुमार, सचिव, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed