{"_id":"6855c81c0cec12e75907d06b","slug":"the-accused-of-robbing-a-mobile-phone-were-sent-to-jail-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1584-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मोबाइल फोन लूटने के आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मोबाइल फोन लूटने के आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
अलीगंज। खैलम गांव के युवक से अलीगंज-सिरौली मार्ग पर रविवार को मोबाइल फोन लूटने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी राजित राम के अनुसार रविवार शाम पांच बजे खैलम गांव के अरुण कुमार मजार के पास खड़े होकर मोबाइल फोन से बात कर रहे थे। इसी दौरान राजपुर कला की तरफ से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया और भाग गए।
अरुण कुमार की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम उप निरीक्षक बाबू खान, रूप किशोर एवं कांस्टेबल प्रशांत कुमार के साथ अमरोली मोड पर यात्री सेट के पास खड़े बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। संवाद