{"_id":"3ab97f980f9ffeb138b359b456492cc6","slug":"thand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़तोड़ ठंड की दस्तक बारिश ने ठिठुरन बढ़ाई, पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़तोड़ ठंड की दस्तक बारिश ने ठिठुरन बढ़ाई, पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे
बीरेली
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिगड़े मौसम ने दूसरे दिन और सर्द रुख अख्तियार कर लिया। रविवार शाम को सर्द हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को झकझोर दिया। ठिठुरन और बढ़ गई। दिन में भी सूरज के दर्शन नहीं हुए और आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने छह मिली मीटर बारिश रिकार्ड की है। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरेगा हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि तापमान में शनिवार की अपेक्षा अधिक बदलाव नहीं रहा लेकिन लगातार दो दिन से सूरज के बादलों की ओट में छिपे रहने से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज छह डिग्री के अंतर के चलते ठंड भी अधिक महसूस हुई। घर से बाहर निकलने से लोगों ने परहेज किया। शाम को अचानक हुई बारिश ने लोगों को हाड़तोड़ ठंड की दस्तक का अहसास करा दिया। बदले मौसम का असर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर देखने को मिला। शहर में कई स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए। छुट्टी के चलते लोगों ने घर में रहना ही ठीक समझा। मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि मंगलवार को बादल छंट सकते हैं लेकिन दिन में बूंदाबांदी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
फोटो-
बारिश से गलियों में जलभराव
रिमझिम बारिश से शहर की गलियों में जलभराव हो गया। श्यामगंज चौराहा, सुभाषनगर पुलिया, वीर भट्टी, मढ़ीनाथ, शांति विहार कालोनी, वंशीनगला, कालीबाड़ी, सिकलापुर, बानखाना, भूड़, बिहारीपुर कसगरान, बाग बृगटान, आलमगिरीगंज समेत पुराना शहर में चक महमूद, रबड़ी टोला, हजियापुर, रोहिली टोला, जगतपुर, कटरा चांद खां, डेलापीर में बुद्ध विहार रोड, मुरली मार्केट, बन्नूवाल नगर, हार्टमैन कालेज जाने वाली रोड, अशरफ खां छावनी आदि इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन