{"_id":"66a1b19629862394dd0d2118","slug":"testing-will-start-soon-in-the-divisional-food-laboratory-bareilly-news-c-4-bly1015-445915-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जल्द शुरू होगी मंडलीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच, निर्धारित शुल्क देकर कोई भी करा सकेगा खाद्य पदार्थों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जल्द शुरू होगी मंडलीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच, निर्धारित शुल्क देकर कोई भी करा सकेगा खाद्य पदार्थों की जांच
विज्ञापन
बरेली। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए नदौसी में निर्माणाधीन मंडलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का काम लगभग पूरा हो चुका है। अक्तूबर तक हस्तांतरण के बाद प्रयोगशाला का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
मंगलवार को आम बजट में सौ और फूड टेस्टिंग लैब (खाद्य जांच प्रयोगशाला) शुरू करने की घोषणा की गई है। हालांकि, बरेली में इस लैब का निर्माण ढाई वर्ष पहले ही शुरू हो गया था। 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रंग-रोगन और छिटपुट काम ही बचे हैं, जो माह भर में पूरे हो जाएंगे। इसके बाद हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। जांच रिपोर्ट संतोषजनक मिलने पर लैब संचालन की कवायद शुरू होगी। बता दें कि लैब में स्टाफ की भर्ती के लिए पद सृजित कर बीते वर्ष ही शासन ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इधर, लोकसभा चुनाव की वजह से प्रक्रिया स्थगित रही। वहीं, केंद्र सरकार की घोषणा से प्रक्रिया अब और तेज होगी। लैब में बरेली समेत पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर में भरे जाने वाले नमूनों की जांच होगी।
निर्धारित शुल्क पर होगी जांच
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त संदीप के मुताबिक लैब निर्माण पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हस्तांतरण होते ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा। लैब में विभाग द्वारा भरे गए नमूनों के साथ ही शहरवासी और कारोबारी भी खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन
विभागों में भटक रहा सड़क निर्माण का प्रस्ताव
प्रयोगशाला का संचालन शुरू होने पर अफसर और कर्मचारी आवागमन की दिक्कत से जूझेंगे। यहां कोई पहुंच मार्ग नहीं है। सड़क निर्माण के लिए सहायक आयुक्त एफएसडीए द्वारा प्रस्ताव भेजा जा चुका है, पर अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। अफसरों के मुताबिक बारिश में लैब के आसपास जलभराव हो जाता है। सड़क न होने से कार्य प्रभावित होने की आशंका है। ब्यूरो