{"_id":"5701788e4f1c1b4b2ac81307","slug":"test-test-of-neck-university-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक की कसौटी पर यूनिवर्सिटी की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक की कसौटी पर यूनिवर्सिटी की परीक्षा आज से
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की कसौटी पर एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षा सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए दिल्ली से सात सदस्यीय टीम सुबह से कैंपस में यूनिवर्सिटी की गुणवत्ता और कार्यशैली परखेगी। टीम के कुछ सदस्य देररात यहां पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में ठहराए गए हैं। वहीं, कुछ सदस्य सुबह तक पहुंच जाएंगे। उधर, नैक टीम को दिखाने के लिए पूरे दिन यूनिवर्सिटी कैंपस में तैयारियों जोरशोर पर चलती रहीं। कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन, प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह और कुलसचिव डॉ. साहिबलाल मौर्य समेत सभी अधिकारियों और दौरे के लिए बनाई गई टीम के शिक्षक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में लगे रहे।
सभी विभागों के अलावा प्रशासनिक भवन की रंगाई-पुताई और सफाई का काम शाम तक पूरा कर लिया गया। कुलपति और कुलसचिव ने तैयारियों का जायजा भी लिया। नैक दौरे की रिहर्सल हो ही चुकी है। बता दें कि 11 साल बाद यूनिवर्सिटी में नैक का दौरा हो रहा है। यूनिवर्सिटी दुबारा नैक की परीक्षा में ए ग्रेड पाना चाहती है। इसी आधार पर यूजीसी से ग्रांट भी तय होगी। नैक टीम का दौरा कैंपस में सात अप्रैल तक होगा। इस दौरान टीम सारे विभागों के अलावा प्रशासनिक भवन के कामकाज का भी मूल्यांकन भी करेगी। हालांकि प्रशासनिक भवन की कार्यप्रणाली में अभी भी कोई खास सुधार नहीं है। दूर जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को रुका रिजल्ट जारी कराने और अन्य कामों में दिक्कतें आती हैं। बेवजह रिजल्ट रोकने की परंपरा यूनिवर्सिटी में पुरानी है। प्रमाणपत्रों के सत्यापन भी समय से नहीं किए जाते। जानबूझकर उनको लंबे समय तक अटकाया जाता है। नैक टीम के सामने छात्र नेता ये समस्याएं रख सकते हैं इसीलिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टीम को लोगों से दूर रखने की तैयारी की है।