फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terror of 55 thousand dogs in the city, only eight thousand caught in six years

Bareilly News: शहर में 55 हजार कुत्तों का आतंक, छह साल में पकड़े सिर्फ आठ हजार

Sat, 19 Oct 2024 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Terror of 55 thousand dogs in the city, only eight thousand caught in six years
बरेली। शहर में 55 हजार आवारा कुत्ते हैं। इनके आतंक का आलम यह है कि रोजाना करीब 300 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, नगर निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा है। छह साल में सिर्फ आठ हजार कुत्ते पकड़े जा सके हैं। फिलहाल, सात माह से कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर की योजना बनाई जा रही है। अब तक टेंडर नहीं हो सका है। इस बार 917 रुपये की दर से कुत्तों को पकड़ने और उनको बधिया किए जाने का टेंडर दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन

कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण करने के बाद संबंधित फर्म पांच से छह दिनों तक उनको अपनी निगरानी में रखती है। सीबीगंज के खड़ौआ गांव में बने केंद्र में 50 कुत्तों को रखने की क्षमता है। परसाखेड़ा में नए केंद्र का काम 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2025 तक यह केंद्र भी निगम को मिल जाएगा। इसके बाद कुत्तों को पकड़ने और बधियाकरण में तेजी आएगी। नए केंद्र में डेढ़ सौ से दो सौ कुत्तों को रखने की क्षमता होगी।
विज्ञापन




अभी नया टेंडर नहीं हुआ है। पुरानी फर्म से ही कुत्तों को पकड़वाया जा रहा है। जल्द ही परसाखेड़ा का केंद्र मिलेगा तो कुत्तों के बधियाकरण में तेजी आ जाएगी। टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। - डॉ. आदित्य तिवारी, पशु कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed