फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   terror funding accused came lakhimpur kheri cjm court file surrender plea probe agencies unaware

टेरर फंडिंग: एटीएस को चकमा देकर मुमताज ने सीजेएम कोर्ट में किया समर्पण

Fri, 18 Oct 2019 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Oct 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
terror funding accused came lakhimpur kheri cjm court file surrender plea probe agencies unaware

टेरर फंडिंग के मामले में फरार चल रहा कोतवाली तिकुनियां के गांव डांगा निवासी मुमताज सीजेएम कोर्ट पहुंच गया और समर्पण कर दिया है। हालांकि एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सुबह से ही कोर्ट में अलर्ट थीं लेकिन उसे कोई पकड़ नहीं पाया। 

विज्ञापन


उधर बरेली में पकड़े गए फहीम और सिराजुद्दीन को एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखीमपुर खीरी पहुंची। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब मुमताज, फहीम और सिराजुद्दीन के पुलिस रिमांड के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस बीच मुमताज से जेल में ही पूछताछ के लिए एटीएस ने अर्जी दी है।
विज्ञापन


इससे पहले टेरर फंडिंग मामले का आरोपी मुमताज मंगलवार को लखीमपुर आकर सीजेएम कोर्ट में अपने समर्पण की अर्जी लगा गया। वह करीब दो घंटे कचहरी में रहा। वहीं, यूपी एटीएस, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों के अफसर मुमताज को नेपाल बॉर्डर पर घूमते रहे। अर्जी पर कोर्ट ने जब थाने से रिपोर्ट मांगी तो इस बात का खुलासा हुआ। अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

निघासन थाना पुलिस और एटीएस ने 11 अक्तूबर को टेरर फंडिंग गिरोह का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें इज्जतनगर (बरेली) के गांव परतापुर चौधरी निवासी उम्मेद अली व समीर सलमानी उर्फ बदरुद्दीन और तिकुनियां (लखीमपुर खीरी) के संजय अग्रवाल व एराज अली शामिल हैं।

आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए नेपाल के बैंकों में विदेशों से आने वाली रकम निकालने और उसे भारत में आतंकियों तक पहुंचाने वाले गिरोह के सरगना के रूप में पहचाने गए तिकुनियां के गांव डांगा निवासी मुमताज का नाम सामने आया था। पुलिस ने थाना निघासन में दर्ज कराई गई एफआईआर में मुमताज को भी आरोपी बनाया है।


दूसरी ओर, कोर्ट द्वारा थाने से रिपोर्ट मांगी जाने के बाद यूपी एटीएस, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। बृहस्पतिवार को एटीएस की एक टीम सीओ सविरत्न गौतम के नेतृत्व में लखीमपुर पहुंची। टीम ने कचहरी परिसर जाकर उसकी तलाश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed