फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tension due to religious comment on post about Israel-Palestine war in bareilly

Bareilly: इस्राइल-फलस्तीन युद्ध को लेकर पोस्ट पर धार्मिक टिप्पणी से तनाव, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ा

Wed, 18 Oct 2023 08:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 08:07 AM IST
सार

मंगलवार को देवरनियां कस्बे के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस युद्ध को लेकर पोस्ट किया। उसके पोस्ट पर किशोर ने धर्म विशेष पर टिप्पणी कर दी, जिससे दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन
Tension due to religious comment on post about Israel-Palestine war in bareilly
देवरनियां क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल-फलस्तीन के युद्ध को लेकर बरेली में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर एक नाबालिग की टिप्पणी से कस्बे का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक पक्ष के लोग इबादतगाह पर जमा हो गए। उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग शांत हुए।

विज्ञापन


इस्राइल-फलस्तीन युद्ध और आतंकी संगठन हमास के खिलाफ कार्रवाई को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग बंटे हुए हैं। मंगलवार को देवरनियां कस्बे के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस युद्ध को लेकर पोस्ट किया। उसके पोस्ट के समर्थन और विरोध में लोग टिप्पणी करने लगे। 
विज्ञापन


नाबालिग ने की अश्लील टिप्पणियां 
एक किशोर ने धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी कर दी। पोस्ट पर कई अश्लील टिप्पणियां भी की गईं। नाबालिग की टिप्पणी को एक पक्ष के लोगों ने मुद्दा बना लिया। शाम करीब सात बजे से इबादतगाह पर समुदाय विशेष के लोग जमा होने लगे। इबादत के बाद लोगों ने टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो कस्बे का माहौल गरमा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी को भी बुला लिया। दोनों ने कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। कस्बे के नदीम, हसन, मिराज उद्दीन, असलम, बाबू आदि ने संयुक्त तहरीर दी है।

सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने संज्ञान लेकर कस्बे का महौल खराब होने से बचा लिया। तहरीर मिल गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed