फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tension between two group over construction of platform for religious place in Bareilly

Bareilly News: धर्मस्थल का चबूतरा बनवाने पर दो पक्षों में तनाव, इंस्पेक्टर ने बातचीत से सुलझाया विवाद

Wed, 21 Feb 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

बदायूं के इज्जतनगर क्षेत्र के मठ कमल नयनपुर में बुधवार को उस वक्त तनाव फैल गया, जब एक धर्मस्थल का चबूतरा बनवाने को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जता दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन
tension between two group over construction of platform for religious place in Bareilly
इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ कमल नयनपुर में एक धर्मस्थल का चबूतरा बनवाने को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जता दिया। इससे तनाव की स्थिति बन गई।  इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को साथ बैठाकर विवाद सुलझा दिया।

विज्ञापन


मठ कमल नयनपुर गांव मिश्रित आबादी का है। यहां एक समुदाय की घनी बस्ती के बीच दूसरे समुदाय का धर्मस्थल है। पीपल के पेड़ के नीचे बरसों पुराना चबूतरा है, जिसे लेकर लोगों की धार्मिक मान्यता है। बताते हैं कि चबूतरा टूटने पर एक समुदाय के लोग उसकी नई दीवार बना रहे थे। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने नई परंपरा का आरोप लगाया और भीड़ थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


बड़ा फैसला: नाथ कॉरिडोर के मार्ग पर मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, कुतुबखाना पुल का नाम अब महादेव सेतु
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी में पता लगा कि बरसों पुराना चबूतरा धंसने पर मरम्मत का काम हो रहा है। कोई नया निर्माण नहीं है। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्ष के लोगों को बुला लिया। बैठक में आपसी समझौते से सौहार्दपूर्ण नतीजा निकल आया। दूसरे पक्ष ने चबूतरे की दीवार बनाने को लेकर विरोध से हाथ खींच लिए। इसके बाद निर्माण शुरू करा दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ही पक्ष दीवार लगाने को लेकर एकमत हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed