फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ten years prison to two brother

दुष्कर्म के आरोपी दो सगे भाईयों को दस साल कैद

Tue, 17 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ten years prison to two brother
बरेली। पंद्रह साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाइयों को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दस साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

आंवला क्षेत्र में घटी घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि 13 जून वर्ष 2014 को बीहट के रहने वाले गुड्डू और राजेंद्र उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गए। बेटी ने फोन से दो बार बात करने की कोशिश भी की मगर फोन काट दिया गया। बेटी के बारे में पूछने पर राजेंद्र की ओर से गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया। विवेचना के बाद दोनों के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा कई धाराओं में चार्जशीट लगाई गई। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सुरेश बाबू साहू ने कुल आठ गवाह पेश किए। कोर्ट ने गुड्डू और राजेंद्र को दोषी ठहराते हुए दस साल कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed