{"_id":"691a3924bd82369f18033b46","slug":"tempo-robbery-gang-busted-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103461-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेंपो लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेंपो लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
टैम्पू लूट के आरोपियो को जेल ले जाती हाफिजगंज पुलिस
हाफिजगंज। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में टेंपो लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों सोनू उर्फ सोमपाल, जितेंद्र उर्फ गंठा और लोकेश उर्फ अर्जुन उर्फ लड्डू को पुलिस ने शनिवार रात को हाफिजगंज में देशनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वे यहां लूट की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से टेंपो, फोन, 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व 630 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना नवाबगंज के अभयराजपुर गांव के गौरव गंगवार शुक्रवार को बरखेड़ा मार्ग पर सीठोर के बीच आ रहे थे कि तभी तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके साथ मारपीट की। फिर बंधक बनाकर खाई में फेंककर उनका एक मोबाइल फोन, 1270 रुपये और टेंपो लूटकर भाग गए। पीड़ित ने थाना क्योलड़िया पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि शनिवार की रात एसआई रोबिन कुमार, उनि. नितेश चौधरी आदि गश्त कर रहे थे। सूचना पर पुलिस की टीम ने ग्राम सुंदरी के आगे देशनगर तिराहे के पास तीन आरोपियों को साजिश रचते हुए क्योलड़िया के नकटीनारायनपुर निवासी सोनू उर्फ सोमपाल, जितेंद्र उर्फ गंठा और लोकेश उर्फ अर्जुन उर्फ लड्डू को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल किया है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर हाफिजगंज व क्योलड़िया क्षेत्र में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। संवाद