{"_id":"668f38fc832abb143f082187","slug":"teenager-who-went-to-take-bath-in-the-river-died-by-drowning-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102406-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत
विज्ञापन
भोजीपुरा। नदी में डूब कर मृतक हुए किशोर की फोटो
भोजीपुरा। दोस्तों के साथ देवरनियां नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। इससे परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया। सूचना पर नायब तहसीलदार भोजीपुरा, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मृतक के घर पर पहुंचे और मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरिया पचदौरा निवासी नबीजान का पुत्र नाजिम बुधवार को दोपहर दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नाजिम नहाते-नहाते पुराने ईंट-भट्ठे के पास पहुंच गया, जहां तेज बहाव था। परिजनों ने बताया कि नाजिम कम तैरना जानता था। इसलिए गड्ढे से बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को खोजकर निकाला। मृतक के परिजन पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को घर ले गए।
मृतक के माता-पिता, भाई व बहन जयपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक अपनी दादी मां के पास रहता था। मामले में मृतक के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। मृतक को बृहस्पतिवार को दफन किया जाएगा। इधर, एसएसआई तेजपाल सिंह ने बताया कि नदी में किशोर के डूबने की उनके पास कोई सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
डीजल लेने जा रहे बच्चे की डूबकर मौत
फरीदपुर। इंजन के लिए डीजल लेने जा रहा किशोर रास्ते में गड्ढे में भरे पानी में गिर गया, जिसमें डूब कर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोर का शव गड्ढे से निकाला है।
नगर के कश्यप कॉलोनी बीसलपुर रोड निवासी सूरजपाल का पुत्र वीरेंद्र (12) बुधवार दोपहर खेत पर अपने माता-पिता के साथ धान लगवा रहा था। इंजन में डीजल खत्म होने पर वह घर से डीजल लेने जा रहा था। नगर में ही बीसलपुर रोड पर गड्ढे में पानी भरा था। रास्ते में जाते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। किशोर को तैरना नहीं आता था और उसने अपने आप को बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन उसमें डूबकर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने गड्ढे से किशोर के शव को निकलवाया। वीरेंद्र सूरजपाल का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से ही परिजनों का हाल-बेहाल है। संवाद