{"_id":"646e7440d6dcdca9780cba36","slug":"teenager-six-months-pregnant-after-rape-nawabganj-news-c-4-1-163456-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म के बाद छह माह की गर्भवती हुई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म के बाद छह माह की गर्भवती हुई किशोरी
Thu, 25 May 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 25 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। क्योलड़िया थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। ताऊ की तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किशोरी के ताऊ ने बताया कि उनके छोटे भाई की एक साल पहले मौत हो चुकी है। छोटे भाई के दो बेटे और दो बेटियां उनके साथ ही रहते हैं। इनमें से एक नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही रहने वाले रोहित ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी किशोरी ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। अब किशोरी गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पूछने पर किशोरी ने दुष्कर्म की जानकारी दी। चिकित्सक से जांच कराने पर गर्भ छह माह का होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।