फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager jumped into Aril river from railway bridge, drowned

Bareilly News: रेलवे पुल से अरिल नदी में लगाई छलांग, किशोर बहा

Fri, 12 Jul 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager jumped into Aril river from railway bridge, drowned
भमोरा (बरेली)। हमउम्र रिश्तेदारों के साथ बृहस्पतिवार शाम अरिल नदी पर बने रेलवे पुल से छलांग लगाने वाला किशोर गहरे पानी में बह गया। रात में गोताखोर निराश हो गए, सुबह फिर उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

गांव खुली ताहरपुर निवासी रमेश चंद्र मौर्य का एक माह पहले ऑपरेशन हुआ था। उनका बेटा अमित खेती में हाथ बंटाने के लिए बहेड़ी के गांव जोखनपुर से अपने भांजे शिवा (15) को बुला लाया था। बृहस्पतिवार को रमेश के भाई राममूर्ति के बेटे योगेश की बरात जा रही थी। इसमें शिवा के हमउम्र रिश्तेदार किशोर गांव आए थे। शाम चार बजे शिवा शौच की बात कहकर चार रिश्तेदार किशोरों के साथ एक किमी दूर अरिल नदी रेलवे पुल पर पहुंचा। वहां से उसने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। शिवा गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर लड़के दौड़कर गांव आए। ग्रामीणों ने दो घंटे तलाश की पर सफलता नहीं मिली। पुलिस के साथ तहसीलदार आंवला आशीष कुमार ने गोताखोरों को बुलाया। रात 11 बजे तक उसकी तलाश की गई। तहसीलदार ने बताया कि शुक्रवार सुबह गोताखोरों की टीम दोबारा तलाश करेगी। कुछ लोगों के साथ बारात को रवाना किया गया, शादी के घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed