फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager falls on river bank, dies

Bareilly News: नदी किनारे मिट्टी निकालने गई किशोरी के ऊपर ढांग गिरी, मौत

Sun, 23 Jun 2024 08:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager falls on river bank, dies
मृतक का फाइल फोटो
फतेहगंज पूर्वी। शनिवार दोपहर बारह बजे के करीब कुठला गांव की 13 वर्षीय किशोरी बूंदी पुत्री मुला गांव के बच्चों के साथ पास में बहगुल नदी से घर में लीपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी। मिट्टी निकालते समय उसके ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बूंदी के पिता मुला मजदूरी के लिए कहीं बाहर गए हुए थे। शनिवार दोपहर बूंदी गांव के बच्चों के साथ घर में लीपने के लिए पास में बहगुल नदी से मिट्टी लेने गई थी। तभी मिट्टी खोदते समय उसके उपर मिट्टी की बड़ी ढांग गिर गई। इसमें बूंदी का आधा शरीर मिट्टी में दब गया और सिर पानी में हो गया, जब अन्य बच्चों ने बूंदी को मिट्टी में दबे देखा तो भागकर गांव में आकर बताया।
विज्ञापन

इसके बाद नदी पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल बूंदी के ऊपर से मिट्टी को हटाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक बूंदी पानी में पड़ी रही। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बून्दी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। घटना के बाद तहसीलदार फरीदपुर दीपक कुमार, लेखपाल शैलेंद्र कुमार भी गांव में घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed