{"_id":"61fada71d55d1b282435f11c","slug":"teenager-dies-on-second-day-after-vaccine-heart-attack-turns-out-to-be-post-mortem-bareilly-news-bly474322634","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगने के दूसरे दिन किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम में निकला हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगने के दूसरे दिन किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम में निकला हार्ट अटैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पहले से बीमार फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में रहने वाली 17 वर्षीय आरती की कोविड वैक्सीन लगने के दूसरे दिन मौत हो गई। मां शारदा ने वैक्सीन के कारण मौत होने की बात कही लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण बीमारी और हार्ट अटैक बताया गया है।
शारदा ने बताया कि सोमवार सुबह वैक्सीन लगने के बाद दोपहर में आरती को उल्टी हुई तो उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवाई दिला ली। फायदा होने के बजाय मंगलवार दोपहर तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो वे लोग उसे सीएचसी ले गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वैक्सीन के कारण मौत का आरोप लगाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके फेफड़ों में पस और हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की गई है। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अब तक ढाई लाख से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें एईएफआई का एक भी केस नहीं है। अगर मृतक किशोरी के परिवार ने वैक्सीन को मौत का कारण बताया है तो एईएफआई कमेटी के जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ब्यूरो