फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teen from Madhya Pradesh brutally murdered in Bareilly

UP: बरेली में मध्य प्रदेश के किशोर की बेरहमी से हत्या, चोरी का आरोप लगाकर पीटा, फिर हाथ बांधकर पानी में फेंका

Tue, 07 Oct 2025 10:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 10:47 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बिशारतगंज कस्बे में मध्य प्रदेश के जिला देवास निवासी किशोर की हत्या कर दी गई। उसका शव खाई में पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे।  

विज्ञापन
Teen from Madhya Pradesh brutally murdered in Bareilly
असिन राज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के किशोर की बरेली के बिशारगंज कस्बे में हत्या कर दी गई। अलीगंज-आंवला मार्ग किनारे लोहारी गांव के पास सोमवार सुबह उसका शव खाई में मिला। उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे। बाजार में अवैध वसूली करने वाले ठेकेदारों पर हत्या का आरोप लग रहा है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला देवास के थाना चौबारा के गांव बीसाखेड़ी निवासी असिन राज (16 वर्ष) अपने कुनबे के अन्य लोगों के साथ बरेली जंक्शन के पास झोपड़ी डालकर रहता था। बाजारों व गांवों में फेरी लगाकर वह माला और मूर्ति बेचता था। रविवार को वह अलीगंज थाना क्षेत्र के गैनी साप्ताहिक बाजार में माला व मूर्ति बेचने गया था। 
विज्ञापन


असिन के चचेरे भाई शेखर ने बताया कि शाम चार बजे असिन बाजार में पकौड़ी खाने जाने की बात कहकर निकला था, काफी देर तक वह नहीं लौटा। सोमवार सुबह वह लोग असिन की तलाश करते हुए अलीगंज की तरफ गए तो अलीगंज-आंवला मार्ग किनारे खाई में उसका शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को सैन्यकर्मी बताने वाला व्यक्ति ले गया था साथ
बहन ईनीसना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गैनी बाजार में दुकानदारों से ठेके की उगाही करने वाले लोगों ने असिन राज को पकड़ रखा था। इन लोगों ने भाई की पिटाई की थी। फिर यही लोग बाजार से उसे साथ ले गए थे। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि गैनी बाजार में मोबाइल चोरी को लेकर किशोर को पीटा गया था। अपने आप को सैन्यकर्मी बताने वाला व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया था।

डूबने से मौत की पुष्टि, हत्या के मिल रहे संकेत
असिन का शव पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा था। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। गले में दुपट्टा बंधा था। ठोड़ी के पास और सिर पर चोट थी। शुरू में लग रहा था कि गला कसने से उसकी मौत हुई होगी, लेकिन पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। मतलब उसके हाथ बांधकर पानी में तब तक डुबोया गया, जब तक कि उसका दम नहीं निकल गया। 

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पानी में डूबने से किशोर की मौत की पुष्टि हुई है। हाथ बंधे होने व चोटों से मामला हत्या का लग रहा है। उसकी बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गैनी बाजार में विवाद की भी जांच की जा रही है। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed