फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Technical snag stalls Bakarganj underpass; work on Chaudhary Talab also slow.

Bareilly News: बाकरगंज अंडरपास में फंसा तकनीकी पेच, चौधरी तालाब का काम भी धीमा

Sat, 20 Jun 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Technical snag stalls Bakarganj underpass; work on Chaudhary Talab also slow.
बरेली। बाकरगंज (सिटी श्मशान भूमि) अंडरपास के निर्माण में तकनीकी पेच फंस गया है। चौधरी तालाब पर अंडरपास का निर्माण भी काफी सुस्त है। नैनीताल रोड पर स्थित डीआरएम कार्यालय और कारखाना अंडरपास का निर्माण भी पूरा नहीं हाे सका है। इस वजह से रोज डेढ़ लाख शहरवासी इन क्रॉसिंगों पर जाम की मुसीबत झेल रहे हैं।
विज्ञापन

बाकरगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे दोनों की दो-दो लाइनें गुजर रही हैं। इसी वजह से काम अटका पड़ा है। रोजाना औसतन 210 गाड़ियों के आवागमन के कारण यह अक्सर बंद ही रहता है। दिनभर 45-50 हजार लोग जाम से जूझते रहते हैं। क्रॉसिंग बंद होने के कारण कई बार शव यात्राएं भी रुक जाती हैं। काम पूरा करने की मियाद तीन बार बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन अब तक बमुश्किल 25 फीसदी निर्माण हो सका है।
विज्ञापन

हार्टमन चौधरी तालाब क्रॉसिंग पर भी अंडरपास का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसकी समय सीमा भी दो बार बढ़ाई जा चुकी है। यहां भी क्रॉसिंग बंद रहने के कारण रोजाना 30-35 हजार लोग प्रभावित होते हैं। अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। समय पर काम पूरा न होने की दशा में कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम और कारखाना क्रॉसिंग पर टिन शेड का काम बाकी
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि डीआरएम और कारखाना अंडरपास का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब वहां अंडरपास के बाहरी हिस्से पर टिन शेड डालने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, किसी कार्यदायी संस्था से अब तक अनुबंध नहीं हो सका है। दोनों अंडरपास शुरू होने के बाद रोजाना कम से कम 25-25 हजार लोगों की परेशानी कम होगी।

वर्जन
सिटी स्टेशन यार्ड अंडरपास उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की लाइनों के नीचे बनाया जा रहा है। कुछ तकनीकी कारणों से काम सुस्त है। अक्तूबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। चौधरी तालाब अंडरपास के काम में तेजी लाने के लिए संबंधित फर्म को चेतावनी दी गई है। डीआरएम और कारखाना अंडरपास का काम लगभग पूरा हो चुका है। - मनोज कुमार, एडीआरएम इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed