फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Team will come from Delhi for survey of Smart City 2.0

Bareilly News: स्मार्ट सिटी 2.0 के सर्वे के लिए दिल्ली से आएगी टीम

Sun, 19 May 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Team will come from Delhi for survey of Smart City 2.0
बरेली। स्मार्ट सिटीज 2.0 के लिए अब शहर का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। साथ ही दिल्ली से केंद्र सरकार की टीम भी आकर शहर का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद स्मार्ट सिटी 2.0 के काम शुरू होंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटीज 2.0 में पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ठोस अपशिष्ट को उपयोग में लिया जाना है। इसको लेकर पूरे शहर के लिए योजना बनानी है, ताकि शहर साफ-सुथरा रहे। पर्यावरण को सुधारने के लिए क्या काम किए जा सकते हैं, इसके लिए प्रस्ताव बनाए जाएंगे। दिल्ली में हुई ट्रेनिंग में नगर निगम के अधिकारी अपना प्रस्ताव बनाकर ले गए थे। पूरे शहर को ध्यान में रखते हुए नया प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। अभी महज 135 करोड़ का बजट बनाया गया है। नया प्रस्ताव बनने के बाद इसके दोगुना होने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने शनिवार को बैठक कर इस संबंध में काम शुरू कर दिया। कहां-कहां क्या-क्या काम होने हैं, इसको लेकर मंथन किया गया। निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नगर आयुक्त ने रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा है। इसके साथ ही शहर के सभी वार्डों का सर्वे कराया जाएगा। तब दोबारा विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। केंद्र से टीम आने से पहले नगर निगम के अफसर अपनी तैयारी पूरी करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
14 वार्ड पहले ही चयनित हो चुके हैं। बाकी वार्डों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। केंद्र सरकार की टीम भी आकर सर्वे करेगी। - सुनील यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed