फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers staged protest against online attendance

Bareilly News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Thu, 11 Jul 2024 07:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged protest against online attendance
भमोरा। ज्ञापन सौँपते ​शिक्षक-संवाद
देवरनियां। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के तत्वावधान में आनलाइन उपस्थिति के विरोध में बुधवार को ब्लाॅक दमखोदा के परिषदीय शिक्षकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र रिछा पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ प्रेमसुख गंगवार को सौंपा।
विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दोपहर बाद सभी शिक्षक बीआरसी केंद्र पर जमा हुए और आनलाइन हाजिरी के विरोध में नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने बिना मांगे माने जाने तक आनलाइन हाजिरी नहीं देने की घोषणा की। इसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, टीएससीटी, शिक्षामित्र संघ, अटेवा आदि संगठनों के दो सौ से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री और ब्लाक मंत्री तपन सिंह मौर्य, जिला मंत्री और एआरपी बलवीर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
ऑनलाइन उपस्थित बंद करने की मांग
रामनगर/भमोरा। ब्लाॅक के शिक्षकों ने स्कूलों में अध्यापकों की ऑनलाइन उपस्थित बंद कराने की मांग की है। बुधवार को बीआरसी केंद्र पर यूटा की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सतेंद्र पाल सिंह, कैलाश यादव, सत्यार्थ पाराशरी, हरपाल सिंह,धर्मेंद्र, पवन दिवाकर, मोहित गंगवार आदि मौजूद रहे। इधर, भमोरा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी भमोरा को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर यूटा के अरविंद सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के कृष्णपाल यादव,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राजेश शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने बीईओ को दिया ज्ञापन
फरीदपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौपा। शिक्षकों ने सरकार की ओर से 8 जुलाई से लागू की गई डिजिटल उपस्थित व्यवस्था का विरोध किया। शिक्षकों की मांग थी कि विभागीय कार्य के संचालन हेतु अर्ध अवकाश की व्यवस्था की जाए, आपात स्थिति में शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति में छूट दी जाए, दशकों पुरानी शैक्षिक वार्षिक स्थानांतरण व्यवस्था को नियमित व सुचारू रखा जाए, शिक्षकों को गैर शिक्षण कार्य से मुक्त रखने का स्पष्ट आदेश दिया जाए। संगठन ने अपनी तमाम मांगो का जल्द निस्तारण करने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed