फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers and staff opposes the new pension policy

शिक्षक और कर्मचारियों ने नई पेंशन नीति का किया विरोध

Wed, 24 Feb 2016 01:24 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers and staff opposes the new pension policy
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (निर्दल गुट) के शिक्षकों और मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इससे पहले शिक्षक ओर कर्मचारी दामोदर पार्क में एकत्र हुए और काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों की पेंशन खत्म कर उसकी जगह पर नई पेंशन नीति की घोषणा की गई है। लेकिन, अफसोस की बात यह है कि नई पेंशन नीति आज तक प्रदेश सरकार की ओर से लागू नहीं की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों की नई पेंशन नीति 2005 से आज तक लागू ही नहीं की है। शिक्षकों से नई पेंशन नीति के फार्म भरवाकर खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सतीश चौहान, महेश चंद्रा शर्मा, जितेंद्र वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, सतीश वार्ष्णेय, अनिल किशोर, संजय सिंह, प्रदीप पटेल, डॉ. आलोक सेठ, अभिजीत सक्सेना, आबिद हुसैन, डॉ. सत्यवीर, प्रेमशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed