फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher suspended for taking loan of crores from banks on two PAN cards in bareilly

Bareilly News: दो पैन कार्ड पर दो राज्यों के बैंकों से लिया करोड़ों का लोन, शिक्षिका निलंबित

Thu, 21 Nov 2024 10:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 10:01 AM IST
सार

बरेली के एक इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया। उसने दो पैन कार्ड पर दो राज्यों के बैकों से करोड़ों रुपये लोन लिया। जांच में इसकी पुष्टि होने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Teacher suspended for taking loan of crores from banks on two PAN cards in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के एमबी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय की सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा को प्रबंधक ने निलंबित कर दिया है। अध्यापिका पर दो पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) कार्ड पर करोड़ों रुपये का लोन लेने का आरोप है। जांच के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


प्रबंधक अनिल कुमार ने डीआईओएस देवकी सिंह के अध्यापिका के दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश व प्रबंध समिति स्तर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट पर निलंबन की कार्रवाई की है। अध्यापिका के फर्जीवाड़े की शिकायत अगस्त में जिलाधिकारी और डीआईओएस से की गई थी। दो माह तक चली जांच में दो पैन कार्ड इस्तेमाल करने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


Phone Blast: बरेली में बात करने के लिए छात्र ने जेब से निकाला स्मार्टफोन, धमाके के साथ फटा
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से बैंक लोन का मामला सामने आया। जांच अधिकारी ने अध्यापिका के पैन कार्ड से का लोन लेने और विभाग व बैंक को चूना लगाने के साक्ष्य प्राप्त किए। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी गई, जिसके बाद कार्रवाई की संस्तुति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed