फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher suspended for making children prays for special community in government school in Bareilly

Bareilly: सरकारी स्कूल में समुदाय विशेष की प्रार्थना, मुकदमा दर्ज, शिक्षक निलंबित, पुलिस ने लिए बच्चों के बयान

Fri, 23 Dec 2022 05:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 05:31 PM IST
सार

बरेली में सरकारी स्कूल में बच्चों को समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीएसए ने 20 शिक्षकों के बयान लिए हैं।  

विज्ञापन
Teacher suspended for making children prays for special community in government school in Bareilly
प्राथमिक स्कूल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एक सरकारी स्कूल में समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी हुई तो विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन


पूरा मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र के परा मोहल्ला का है। यहां स्थित सरकारी स्कूल में बच्चो से एक समुदाय विशेष की प्रार्थना कराए जाने को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए स्कूल में तैनात शिक्षकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चो से हाथ फैलाकर प्रार्थना कराई जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर ने बताया कि कमला नेहरू विद्यालय में तैनात शिक्षक नायक सिद्दीकी और बजरूउद्दीन लंबे समय से समुदाय विशेष की प्रार्थना करा रहे हैं। वह जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मना करने पर बच्चों को धमकाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अध्यापकों द्वारा लंबे समय से इसी तरह से प्रार्थना कराई जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस प्रार्थना के जरिए माहौल बनाकर बच्चों का धर्मांतरण कराने का कुचक्र रचा जा रहा है। विहिप कार्यकर्ताओं ने अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि अध्यापकों के खिलाफ तहरीर मिली है। बच्चों का प्रार्थना करते हुए वीडियो भी उपलब्ध कराया है। जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

कमला नेहरू कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने के मामले में गुरुवार को भी पुलिस व विभागीय अधिकारी सक्रिय रहे। पुलिसकर्मियों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों के बयान लिए। इसके अलावा बीएसए ने भी 20 शिक्षकों के बयान लिए। मामले में बीते बुधवार देर शाम बीएसए ने शिक्षक नाहिद सिद्दीकी को निलंबित कर दिया था। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। खंड शिक्षा अधिकारी भी जांच के लिए स्कूल पहुंचे।


विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर ने कहा कि बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद भी गुरुवार को शिक्षामित्र बजरुद्दीन स्कूल में पढ़ाता मिला। उसका परिवार हिंदू विरोधी गतिविधियों में शामिल है। उसका पुत्र विगत वर्ष फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव से हिंदू लड़की का अपहरण कर ले जा रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed