{"_id":"689a5a6069fe76f1680fc679","slug":"teacher-dies-in-road-accident-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104767-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
विज्ञापन
बहेड़ी। थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से अध्यापक की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्वारी गौटिया गांव निवासी अरविंद कुमार गंगवार (30) बहेड़ी ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे।
वह अपनी बाइक से भुड़िया गांव से अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर घायल अरविंद कुमार को स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए भोजीपुरा भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
इंस्पेक्टर बहेड़ी संजय तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद