फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teacher cut the buttons of the girl student coat with scissors in school

Bareilly News: शिक्षक ने कैंची से काटे छात्रा के कोट के बटन, विरोध करने पर स्कूल से निकाला

Sat, 23 Dec 2023 10:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 10:22 AM IST
सार

फरीदपुर के एक स्कूल में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक छात्रा यूनिफॉर्म की बजाय दूसरे रंग को कोट पहनकर स्कूल पहुंची थी। इस पर शिक्षक ने उसके कोट के बटन काट डाले और उसे स्कूल से बाहर निकाल दिया। 

विज्ञापन
teacher cut the buttons of the girl student coat with scissors in school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में यूनिफॉर्म के बजाय दूसरे रंग का कोट पहनकर स्कूल गई छात्रा के कोट के बटन शिक्षक ने कैंची से काट दिए। विरोध पर शिक्षकों ने उसे बाहर कर दिया। छात्रा ने घर जाकर बताया तो परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध किया। इस पर शिक्षक ने परिजनों के खिलाफ ही थाने में तहरीर दे दी।

विज्ञापन


फरीदपुर के पुष्पा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं की यूनिफॉर्म में नीले रंग का कोट शामिल है। कस्बे की ही कक्षा 10 की छात्रा बृहस्पतिवार को काले रंग का कोट पहनकर स्कूल पहुंची थी। इस पर शिक्षक ने उसके कोट के आठ बटन काट दिए और उसे स्कूल से बाहर कर दिया। यह घटना अन्य छात्राओं के सामने हुई। इससे आहत छात्रा रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को बताया।
विज्ञापन


शिक्षक ने परिजनों के खिलाफ ही दे दी तहरीर 
शुक्रवार को छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचे और विरोध जताया। इस पर शिक्षक वरुण कुमार ने उल्टे उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी। इसमें बताया कि यूनिफॉर्म में न आने पर कोट के बटन काटे गए थे, लेकिन बाद में बटन लगवा दिए गए और गलती भी स्वीकार कर ली। फिर भी छात्रा के परिजनों ने स्कूल आकर हंगामा किया और जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, छात्रा ने बताया कि स्कूल जाते समय घर में उसे नीले रंग का कोट नहीं मिला था। इसलिए जल्दी में वह काले रंग का ही कोट पहनकर स्कूल चली गई थी, लेकिन शिक्षक ने कैंची से आठ बटन काट दिए। विरोध करने पर धमकी दी गई कि तो क्या तुम मुझे फांसी पर चढ़वा दोगी। इसके बाद उसे पूरी क्लास के सामने स्कूल से बाहर निकाल दिया। छात्रा के भाई ने बताया कि वह भी कार्रवाई करेंगे।

इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि स्कूल के शिक्षक ने छात्रा के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed