फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tea seller vinod made bhojpuri film gunda before open fake paramedical college in bareilly

देख रहे हो विनोद को... इसके रूप अनेक: चाय बेचने वाला पहले बना भोजपुरी फिल्म का हीरो, फिर जालसाज

Sat, 15 Apr 2023 08:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 08:33 AM IST
सार

जालसाज विनोद यादव पीलीभीत बाईपास पर इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज का संचालन कर रहा था। गुरुवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापा मारा तो खुलासा हुआ। वहीं विनोद को लेकर भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
tea seller vinod made bhojpuri film gunda before open fake paramedical college in bareilly
आरोपी विनोद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बन्नूवाल कॉलोनी में छापा मारकर जिस फर्जी पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट का भंडाफोड़ किया है, उसका मालिक विनोद यादव बेहद शातिर है। किसी जमाने में वह चाय बेचता था, फिर उसने मुंबई निवासी भोजपुरी फिल्म निर्माता सिकंदर खान के साथ मिलकर गुंडा नाम की फिल्म बनाई थी। इसमें 83 लाख रुपये खर्च हुए थे। 

विज्ञापन


इसमें से 50 लाख रुपये विनोद यादव ने निर्माता सिकंदर खान को दिए थे। इस फिल्म में विनोद खुद हीरो बना और यह फिल्म 2019 में पूरे देश में रिलीज भी हुई थी। फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी। बाद में लेनदेन को लेकर विनोद यादव और निर्माता सिकंदर खान में विवाद हो गया था। विनोद ने सिकंदर खान के खिलाफ दो साल पहले बारादरी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बाद में फिल्म से कमाए रुपयों से उसने फर्जी इंस्टीट्यूट खोल लिया। फिलहाल विनोद यादव को फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चलाने के आरोप में साथी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्टीट्यूट में आने वाले लोगों को विनोद अपना नाम डॉ. वीके यादव बताता था। गर्दिश के दिनों में उसने सिविल लाइंस के एक मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ के यहां जूनियर डॉक्टर के तौर पर बच्चों का इलाज भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

tea seller vinod made bhojpuri film gunda before open fake paramedical college in bareilly
इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट - फोटो : अमर उजाला

विनोद से विवाद होने पर बरेली आए थे अभिनेता रजा मुराद

विनोद यादव व भोजपुरी फिल्मों के निर्माता सिकंदर खान के बीच विवाद बढ़ने और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फिल्म अभिनेता रजा मुराद बरेली आए थे। तत्कालीन आईजी राजेश पांडेय से मुलाकात की थी। रजा मुराद, राजेश पांडेय के बेहद करीबी मित्र हैं, इसलिए आईजी के हस्तक्षेप से पुलिस का दबाव कुछ कम हुआ और बाद में मामला सुलझ गया।

tea seller vinod made bhojpuri film gunda before open fake paramedical college in bareilly
कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में

फर्जी इंस्टीट्यूट का भंडाफोड़ होने के बाद उसमें पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है। प्रेमनगर निवासी इंस्टीट्यूट का प्रिंसिपल जगदीश चंद्रा उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर का मूल निवासी है। वह उत्तराखंड के छात्रों का एडमिशन फर्जी इंस्टीट्यूट में कराता था और उनसे फीस के नाम पर मोटी रकम वसूलता था।

फीस वापसी की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थी

फर्जी इंस्टीट्यूट बंद कराए जाने के बाद शुक्रवार को 50 से ज्यादा विद्यार्थी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम फर्स्ट नहने राम को सौंपा। विद्यार्थियों का कहना था कि उन्हें पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के फर्जी संचालन की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हुई है, मगर वे साल भर की फीस जमा कर चुके हैं। कोर्स के अनुसार 80 हजार से दो लाख रुपये तक फीस जमा कराई गई है। उन्होंने जमा कराई गई फीस वापस कराने और किसी दूसरे पैरामेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed