फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TB patient kept writhing on the ground outside OPD

Bareilly News: ओपीडी के बाहर जमीन पर तड़पता रहा टीबी रोगी

Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
TB patient kept writhing on the ground outside OPD
बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर सोमवार को एक टीबी मरीज तड़पता रहा। पत्नी बैठकर रोने लगी तो अनहोनी की आशंका पर लोग जुटने लगे। इधर, भीड़ जुटते देख ओपीडी के स्टाफ ने मौजूद लोगों के सहयोग से मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाकर डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन

सोमवार करीब एक बजे पुराना शहर निवासी पति को ई-रिक्शा से लेकर इलाज कराने पत्नी पहुंची थी। ई-रिक्शा चालक ने उन्हें पर्चा काउंटर के बाहर उतार दिया। पति बेहद कमजोर था, बैठ नहीं सका तो जमीन पर लेट गया। पर्चा बनवाकर पत्नी लौटी तो अनहोनी की आशंका से रोने लगी। लोग भी सहम गए। मौजूद स्टाफ ने उनके पति को देखा तो हालत नाजुक थी। स्ट्रेचर मंगाकर सीधे डॉक्टर को दिखाने के लिए चला गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, ओपीडी में इलाज के लिए नए, पुराने पर्चे समेत 17 सौ मरीज इलाज को पहुंचे थे। इसमें सांस, जोड़ों में दर्द, सर्दी-खांसी के मरीज ज्यादा रहे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक मौसम बदलने से यह दिक्कतें होती हैं। ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग चपेट में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित दिव्यांग शिविर में भी 72 आवेदक जांच को पहुंचे थे। डॉक्टरों के पैनल ने दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने से पहले आवेदकों का परीक्षण किया। दोपहर दो बजे तक 56 दिव्यांगों की जांच हो सकी। शेष को अगले सोमवार शिविर में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed