फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tax inspector arrested for taking bribe has been sent to jail and will be suspended in Bareilly

Bareilly News: पचास हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार टैक्स इंस्पेक्टर को भेजा गया जेल, होगा निलंबित

Thu, 02 Oct 2025 02:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 02:12 PM IST
सार

बरेली में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया गया है। वहीं नगर आयुक्त ने आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Tax inspector arrested for taking bribe has been sent to jail and will be suspended in Bareilly
आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में टैक्स बिल में संशोधन के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेते मंगलवार को रंगे हाथ पकड़े गए कर निरीक्षक तुषार श्रीवास्तव को जेल भेजा गया है। इस मामले में निलंबन के निर्देश के साथ नगर आयुक्त ने जांच शुरू कराई है। पुलिस की विवेचना के साथ आरोपी को अब नगर निगम की विभागीय जांच का भी सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


संजयनगर निवासी व्यापारी विजय कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने तुषार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। तुषार से जुड़े अन्य मामलों पर भी अधिकारियों की निगाह है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने टैक्स इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दिए। आदेश कार्यदिवस पर जारी होगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को कार्यालय खुलेगा। तब तक आरोपी के जेल जाने की सूचना अधिकृत तौर मिल जाएगी। सूचना के आधार पर निलंबन का आदेश जारी होगा। साथ ही विभागीय जांच आगे बढ़गी। कुछ और मामले भी खुल सकते हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
व्यापारी विजय कुमार ने 25 सितंबर को एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव ने नगर निगम का त्रुटिपूर्ण टैक्स बिल संशोधित करने के बदले एक लाख की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद 30 सितंबर को टीम ने उसे घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने कहा कि इस मामले में हर पहलू पर विभागीय जांच होगी। मोहल्ला और वार्डवार शिविर लगाने का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि दूसरे मामले भी खुलकर सामने आएं और जनता को राहत मिले। करदाताओं की हर समस्या का समाधान शिविर के माध्यम से कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed