फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tax has been imposed ten times, now people are making rounds of the corporation

Bareilly News: दस गुना लगा दिया कर, अब लगा रहे निगम के चक्कर

Wed, 16 Jul 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tax has been imposed ten times, now people are making rounds of the corporation
समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनकर अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम के समाधान दिवस में मंगलवार को 11 शिकायतें आईं। किसी ने अवैध कब्जे हटवाने की तो कुछ ने सड़क-नाली बनवाने की मांग उठाई। संपत्ति कर के बिलों में त्रुटियों के मामले छाए रहे। अधिकारियों ने अधिकतर मामलों में लोगों को आश्वासन देकर लौटाया।

एकता नगर निवासी जेएस रस्तोगी ने बताया कि उनके मकान वार्षिक मूल्य नौ हजार रुपये और कर 1980 रुपये बनता है। नगर निगम के कर्मचारियों ने वार्षिक मूल्य को 90 और कर को 1980 से बढ़ाकर 19800 कर दिया। अब वह निगम के चक्कर लगा रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद निस्तारण नहीं हो रहा है। चौपुला निवासी आषुष पाठक ने स्मार्ट सिटी की सड़क धंसने का मामला उठाया। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने जेई को मौके पर भेजा गया। वहां फंसे वाहन को तो निकलवा दिया, पर गड्ढा नहीं भरा। तब आयुष ने खुद ही ईंट-पत्थर डालकर गड्ढे को भर दिया।
विज्ञापन


कर जमा करने के बाद भी बकायेदार बताकर भेजा बिल

इज्जतनगर क्षेत्र के हसन विहार निवासी तसलीम खान ने बताया कि 3114.61 रुपये जमा करने के बावजूद उन्हें बकायेदार बता दिया गया। बकाया पर ब्याज लगाकर बिल भेज दिया गया। बन्नूवालनगर निवासी सुखपाल गंगवार ने बताया कि 24 अप्रैल, 26 मई, चार, 11 व 27 जून को उन्होंने अवैध कब्जे की शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। मथुरापुर निवासी शरद उपाध्याय ने बताया कि पड़ोसी ने नाली तोड़ कर अवैध निर्माण कर लिया है। जेई ने कहा था कि एक घंटे में आएंगे। पहले तो एक-एक घंटे में पहुंचने का आश्वासन देते रहे, शाम होने पर फोन कॉल ही रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article