{"_id":"67ccade4ddc0b5e724070af1","slug":"tax-department-opened-on-holiday-rs-35-lakh-recovered-bareilly-news-c-4-lko1064-595398-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवकाश पर खुला कर विभाग, 35 लाख रुपये की हुई वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवकाश पर खुला कर विभाग, 35 लाख रुपये की हुई वसूली
विज्ञापन
बरेली। अवकाश के दिन भी संपत्ति विभाग के तमाम कार्यालय खुले और 35 लाख रुपये का कर जमा किया गया है। आम दिनों की तरह ही उपभोक्ताओं ने मुख्यालय व जोन कार्यालय में आकर बिलों को जमा कराया। वहीं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के मुताबिक 31 मार्च तक हर अवकाश पर कार्यालयों को खोला जाएगा और कोई भी अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी नहीं मनाएगा।
नगर निकाय विभाग के प्रमुख सचिव की बुधवार को बैठक में मिली वेतन रोकने और निलंबन की चेतावनी के बाद अवकाश के दिनों में भी संपत्ति विभाग के कार्यालयों को खोलने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं। शनिवार को अवकाश के दिन नगर निगम मुख्यालय में कर विभाग का कार्यालय खुला रहा। इसके साथ ही तमाम कैश काउंटर और जोन कार्यालय में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने ड्यूटी दी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि शनिवार को स्वकर के दो से तीन उपभोक्ताओं ने भी फॉर्म जमा किए हैं। जिनके बिलों के संशोधन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। संवाद