फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tauqeer Raza said Injustice is being done to Muslims justice is not safe

मौलाना तौकीर बोले: मुसलमानों पर हो रहा अन्याय, देश में इंसाफ सुरक्षित नहीं, नौ फरवरी को दूंगा गिरफ्तारी

Sun, 04 Feb 2024 10:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Feb 2024 10:21 PM IST
सार

सीएए के मुद्दे पर तौकीर रजा ने कहा कि सबकुछ लागू कर दीजिए। हमारी आजादी पर सरकार हमला कर रही है, उससे पहले हम खुद ही गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Tauqeer Raza said Injustice is being done to Muslims justice is not safe
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने रविवार को मोहल्ला सौदागरान स्थित आवास में प्रेसवार्ता की। कहा कि देशभर में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। धर्म और आस्था के खिलाफ फैसले हो रहे हैं। इसके खिलाफ वह नौ फरवरी को कलक्ट्रेट में गिरफ्तारी देंगे। गिरफ्तारी से पहले अपराह्न तीन बजे इस्लामिया ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां से पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।

विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि देश में इंसाफ सुरक्षित नहीं है। मदरसों में रामायण पढ़ाई जाएगी, योग कराया जाएगा, यह कौन सा न्याय है। सरकार में बैठे लोग अपना धर्म हमारे ऊपर थोपना चाहते हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएए के मुद्दे पर कहा कि सबकुछ लागू कर दीजिए। हमारी आजादी पर सरकार हमला कर रही है, उससे पहले हम खुद ही गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ के मुताबिक कोई फैसला नहीं है। मुस्लिमों के धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, मॉब लिंचिंग हो रही है। गिरफ्तारी की मुहिम में लोगों से साथ देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि अयोध्या के विवादित ढांचे पर हिंदुओं का कोई अधिकार नहीं था, आस्था के आधार पर फैसला दिया गया। कन्वर्ट मुस्लिमों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनाई, इसीलिए यह हमें दे दी जाए। मथुरा ईदगाह पर एएसआई की रिपोर्ट को उन्होंने झूठा बताया। कहा कि वहां की ईदगाह कमेटी ने खुद मंदिर ट्रस्ट को जगह दी थी। आज उल्टा उनसे जमीन छीनने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन

मुसलमानों को न्यायालय पर भरोसा: शहाबुद्दीन
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि देश के मुसलमानों को न्यायालय पर भरोसा है। न्यायालय ही ऐसी जगह है, जहां हर नागरिक को इंसाफ की उम्मीद रहती है, और हमें भी ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर न्यायालय से इंसाफ की उम्मीद है।

लोगों को गुमराह कर रहे तौकीर रजा: राजेश अग्रवाल
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने हमेशा देशहित में काम किया है। उन्होंने रथ यात्रा के जरिये देश में न सिर्फ सांस्कृतिक चेतना को जागृत किया, बल्कि सभी वर्ग, धर्म के लोगों को राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया। उन्हें भारत रत्न दिया जाना प्रशंसनीय है। तौकीर रजा, लालकृष्ण आडवाणी पर बयान देकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्हें यह सब छोड़कर कौम की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। देश के विभिन्न मतों के लोग श्रीराम में अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं, ऐसे में तौकीर रजा को चाहिए कि वह राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ें और देश की तरक्की के लिए काम करें।

तौकीर रजा की टिप्पणी उनकी कुंठित मानसिकता की परिचायक: रामगोपाल
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित रामगोपाल मिश्र ने कहा कि पूर्व लालकृष्ण आडवाणी पर टिप्पणी करना तौकीर रजा की कुंठित मानसिकता का परिचायक है। तौकीर रजा ने बरेली में दंगा-फसाद कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब देश नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जिला प्रशासन से अपील की है कि तौकीर रजा जैसे सांप्रदायिक व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed