फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanakpur-Mathura and Tanakpur-Izzatnagar special trains extended ahead holi

Bareilly: टनकपुर-मथुरा और टनकपुर-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ी, अब अप्रैल तक चलेंगी दोनों

Sun, 26 Feb 2023 11:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Feb 2023 11:44 AM IST
सार

होली पर यात्री सुविधाओं के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर-मथुरा और टनकपुर-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेनों के संचालन अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Tanakpur-Mathura and Tanakpur-Izzatnagar special trains extended ahead holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली पर यात्री सुविधाओं के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर-मथुरा और टनकपुर-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को दो माह का विस्तार दिया है। पहले इनका संचालन 28 फरवरी तक होना था, अब इसे अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन मथुरा कैंट तक ही जाएगी।

विज्ञापन


प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टनकपुर से सुबह पांच बजे चलकर सात बजे बरेली जंक्शन आने वाली वाली 05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल और मथुरा कैंट से दोपहर 1:57 बजे चलकर 5:23 बजे बरेली जंक्शन पहुंचने वाली 05061 मथुरा जंक्शन-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन अब 29 अप्रैल तक किया जाएगा। 
विज्ञापन


केवल बुधवार को टनकपुर से सुबह पांच बजे चलकर सात बजे इज्जतनगर पहुंचने वाली 05042 टनकपुर-इज्जतनगर स्पेशल और इज्जतनगर से शाम 5:45 बजे चल कर 8:15 बजे टनकपुर पहुंचने वाली 05041 इज्जतनगर-टनकपुर स्पेशल का संचालन अब 30 अप्रैल तक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण में देरी से लटका 10 ई-बसों का संचालन

सिटी बस सेवा के बेड़े में 25 ई-बसों की संख्या पूरी हो गई है, लेकिन अभी दस बसों का पंजीकरण नहीं होने से उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। शहर में ई-बसों का संचालन जनवरी 2022 में शुरू हुआ था। एक वर्ष बाद भी अब तक शहर में सिर्फ 14 बसों का संचालन हो रहा है। 

परिवहन विभाग ने फरवरी में आईं 10 ई-बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें देरी की वजह से नई बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। होली से पहले बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed