{"_id":"605f7ce98ebc3e8d2c6320a9","slug":"take-charge-by-new-ig-bareilly-news-bly4421521166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने किया ज्वाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नए आईजी रमित शर्मा ने शनिवार सुबह पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पंचायत चुनाव और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
रमित शर्मा ने सुबह करीब नौ बजे रेंज कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रविंद्र कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह के साथ कई अधिकारियों और कार्यालय के स्टाफ ने उनका स्वागत किया। रमित शर्मा इसके बाद एडीजी अविनाश चंद्र से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल पंचायत चुनाव और त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी देखेंगे कि थानों या किसी और स्तर पर फरियादियों को टाला न जाए। उन्होंने कहा कि रेंज के जिलों में वह तैनात रहे हैं लिहाजा नई जिम्मेदारी संभालने में पुराना अनुभव काम आएगा।
शाहजहांपुर-पीलीभीत में रहे हैं कप्तान
मूलरूप से हापुड़ निवासी रमित शर्मा 1999 बैच के आईपीएस अफसर हैं। बरेली रेंज के शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले के अलावा वह सिद्धार्थनगर, रामपुर, बहराइच, एटा, महाराजगंज, आजमगढ़, फैजाबाद आदि जिलों में कप्तान रह चुके हैं। डीआईजी के तौर पर रेलवे प्रयागराज, चुनाव प्रकोष्ठ, मेरठ, भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड में उनकी तैनाती रही है। बरेली से पहले वह मुरादाबाद में आईजी थे।