Sports News: बरेली में तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बरेली में तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट के पहले विभिन्न वर्गों में मुकाबले खेले गए। डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली और उप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में आयोजित टूर्नामेंट में बालक और बालिका वर्ग में 12 वर्गों में मुकाबले होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के श्रीराम मूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को 12वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसमें सब-जूनियर बालक (अंडर-15) वर्ग प्री-क्वार्टर फाइनल में केशव खंडेलवाल (आगरा) ने वंश गुप्ता (गाजियाबाद) को 11-5 से हराया। मनित भट्ट (गौतमबुद्ध नगर) ने रुद्र मिश्रा (गाजियाबाद) को 11-5, 11-5, 11-1 से, आर्यन श्रीवास्तव (गौतमबुद्ध नगर) ने अथर्व शर्मा (प्रयागराज) को 11-6, 11-3, 4-11, 11-9 से, लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने अनयराज वर्मा (इटावा) को 11-4, 11-5 से मात दी।
सब-जूनियर बालिका (अंडर-15) प्री क्वार्टर फाइनल में साक्षी तिवारी (लखनऊ) ने पहल गुप्ता (आगरा) को 11-6, 9-11, 11-8, 7-1, 11-9 से हराया, अंकिशा मिश्रा (आगरा) ने इनाया फातिमा (आगरा) को मात दी, अंशिका गुप्ता (प्रयागराज) ने श्रेया को पराजित किया। अक्षिता (गाजियाबाद) ने प्रेक्षा तिवारी (कानपुर) को, अनोखी (वाराणसी) ने अमाया सिंह (लखनऊ) को 11-2 से हराया।
युवा बालक (अंडर-19) वर्ग तृतीय राउंड में आर्यन कुमार (प्रयागराज) ने वेद यादव (आगरा) को 7-11, 11-7, 11-9, 11-6 से हराया, चित्रांश शाक्य (कानपुर) ने युवान पांडे (गौतमबुद्ध नगर) को, अंकित पाल (प्रयागराज) ने शौर्य गोयल (लखनऊ) को मात दी।
यह भी पढ़ें- UP: पत्नी के हत्यारोपी ओमसरन की प्रेमिका मन्नत गिरफ्तार, कहा था- एक को चुना... उसे या मुझे; अब खोला ये राज
जूनियर बालिका (अंडर-17) वर्ग द्वितीय राउंड में याशिका तिवारी (गाजियाबाद) ने जिया (वीएनएस) को 11-2, 11-3, 11-2 से हराया, इशिता रावत (प्रयागराज) ने अलंकृति अग्रवाल (बरेली) को 11-4, 11-6, 11-5 से, सारा ढींगरा (गौतमबुद्ध नगर) ने अमाया सिंह (लखनऊ) को हराया। श्रेया कुकरेती (गौतमबुद्ध नगर) ने वान्या खंडेलवाल (आगरा) को हराया।
इससे पूर्व श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सलाहकार सुभाष मेहरा ने फीता काटकर और बरेली टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कमथान, मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय व देश के पहले रैकेट कंट्रोलर अंतरराष्ट्रीय रेफरी अमित सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, टूर्नामेंट के डिप्टी रैफरी पीके जैन, जूनियर नेशनल टीम के कोच पराग अग्रवाल और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
12 वर्गों में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के प्रथम दिन सब जूनियर बालक-बालिका (अंडर-15) वर्ग, यूथ ब्वायज (अंडर-19), जूनियर ब्वायज (अंडर-17), जूनियर बालिका (अंडर -17) और पुरुष वर्ग में स्पर्धाएं खेली गईं। डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के सेक्रेटरी दीपेंद्र कमथान ने सभी का स्वागत किया और टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली और उप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में आयोजित टूर्नामेंट में बालक और बालिका वर्ग में 12 वर्गों में मुकाबले होंगे।