{"_id":"66bc84c69d9ad23c600c93be","slug":"sweeper-s-wife-made-serious-allegations-against-aonla-chairman-in-bareilly-2024-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'बांग्लादेश जैसे हालात बना दूंगा...', आंवला चेयरमैन पर सफाई कर्मी की पत्नी ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'बांग्लादेश जैसे हालात बना दूंगा...', आंवला चेयरमैन पर सफाई कर्मी की पत्नी ने लगाए आरोप
Wed, 14 Aug 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:50 PM IST
सार
नगर पालिका आंवला के चेयरमैन आबिद अली पर सफाईकर्मी की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि चेयरमैन ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और धमकी दी कि वह बांग्लादेश जैसे हालात पैदा कर देंगे।
विज्ञापन
आंवला नगर पालिका चेयरमैन आबिद अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर पालिका आंवला के चेयरमैन और आंवला लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे आबिद अली पर सफाई कर्मी की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। ऐसे में नगर का सियासी तापमान बढ़ गया है।
विज्ञापन
किला बजरिया निवासी सफाई कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि उसके घर के सामने दूसरे समुदाय के लोग ठेला-खोमचा लगाते हैं। इससे परेशानी होती है। इसकी शिकायत करने वह चेयरमैन के पास पहुंची तो उन्होंने उसे धमकाया। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और धमकी दी कि वह बांग्लादेश जैसे हालात पैदा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि उसके पति को नौकरी से भी निकाल दिया। सोमवार को चेयरमैन कुछ लोगों के साथ उसके घर आए और वहां भी धमकाया। मंगलवार को सफाई कर्मचारी की पत्नी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना भी वहां पहुंच गए। महिला ने कार्रवाई न होने पर पलायन की धमकी दी तो पूर्व चेयरमैन ने मामले में कार्रवाई की मांग की।
पुलिस बोली- जांच में झूठा निकला मामला
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि पालिका में ठेका कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उनके खिलाफ अगर जमीन कब्जाने का आरोप सिद्ध होता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। मामले में इंस्पेक्टर आंवला सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि जांच में घटना असत्य पाई गई है। निर्माणाधीन नाले को लेकर विवाद है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
चेयरमैन आबिद अली ने कहा कि आरोप निराधार हैं। मैं इलाहाबाद आया हूं। मेरे घर व पालिका कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच से सब साफ हो जाएगा। पूर्व चेयरमैन अब तक अपनी हार को पचा नहीं पाए हैं। मेरे कार्यकाल में पूर्व चेयरमैन पालिका की जमीन नहीं कब्जा पा रहे। इसी कारण राजनीतिक खेल खेल रहे हैं।
एसपी साउथ मानुष पारीक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।