{"_id":"6417532ad20f2cf6fe0aebe6","slug":"swara-bhasker-fahad-ahmad-walima-in-resort-bareilly-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Swara-Fahad: बरेली के आलीशान रिसोर्ट में हुआ स्वरा-फहद का दावत-ए-वलीमा, आज जाएंगी अपनी ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swara-Fahad: बरेली के आलीशान रिसोर्ट में हुआ स्वरा-फहद का दावत-ए-वलीमा, आज जाएंगी अपनी ससुराल
Mon, 20 Mar 2023 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:04 AM IST
सार
स्वरा भास्कर ने कुछ दिनों पहले मूल रूप से बहेड़ी के रहने वाले फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। रविवार को बरेली के आलीशान रिसोर्ट में दावत-ए-वलीमा हुआ।
विज्ञापन
स्वरा और फहद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ हफ्ते पहले समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी घोषणा के बाद से उन्होंने सबको हैरान कर दिया था। इसके कुछ दिनों बाद स्वरा और फहद ने दिल्ली में शादी का रिसेप्शन रखा।
इसी सिलसिले में रविवार को बरेली के इज्जतनगर के एक होटल में रिसेप्शन रखा गया। इसमें बहेड़ी सहित जिले के गणमान्य लोग जुटे। स्वरा ने बहेड़ी के जिरार अहमद के पुत्र फहाद से मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। सोमवार सुबह वह बहेड़ी पहुंचेंगी। बहेड़ी के लोग अपनी बहू का स्वागत करने के लिए पलक-पांवड़े बिछाए हैं।
विज्ञापन
इसी सिलसिले में रविवार को बरेली के इज्जतनगर के एक होटल में रिसेप्शन रखा गया। इसमें बहेड़ी सहित जिले के गणमान्य लोग जुटे। स्वरा ने बहेड़ी के जिरार अहमद के पुत्र फहाद से मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। सोमवार सुबह वह बहेड़ी पहुंचेंगी। बहेड़ी के लोग अपनी बहू का स्वागत करने के लिए पलक-पांवड़े बिछाए हैं।
विज्ञापन
रात साढ़े बजे होटल पहुंचीं स्वरा
स्वरा भास्कर अपने शौहर फहद के साथ रात साढ़े नौ बजे होटल पहुंची। इसके बाद पार्टी शुरू हुई। इस दौरान नवविवाहित जोड़े के साथ सेल्फी लेने वालों को भीड़ लगी रही। स्वरा दिल्ली से सीधे बरेली पहुंचीं।मंच पर पहुंचते ही स्वरा ने मुंबइया स्टाइल में सभी का धन्यवाद किया तो वहां मौजूद बहेड़ीवासियों ने भी तालियों से उनका अभिवादन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन सहित बरेली की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।