फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swara Bhaskar became Bareilly's daughter-in-law, court marriage with Fahad Ahmed

बरेली: स्वरा भास्कर बनीं बरेली की बहू, फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज

Fri, 17 Feb 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 Feb 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar became Bareilly's daughter-in-law, court marriage with Fahad Ahmed
बहेड़ी (बरेली)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बहेड़ी कस्बे के फहद अहमद के साथ बृहस्पतिवार को कोर्ट मैरिज कर ली। ट्विटर हैंडल पर शादी की फोटो शेयर करते ही स्वरा और फहद के समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं। स्वरा के बहेड़ी की बहू बनने जानकारी पाकर कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है।मोहल्ला इस्लामनगर नरायन नगला रोड निवासी फहद ने बहेड़ी से ही प्राथमिक शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ में की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक भी किया और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट पूरी की। फहद सपा नेता और महाराष्ट्र के सपा नेता व विधायक अबू आसिम आजमी के करीबी माने जाते हैं। स्वरा भास्कर से शादी कराने में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।फहद तीन भाई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा नेता अबू आसिम आजमी फहद के घर गए थे। फहद के पिता जिरार अहमद भी यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के करीबी रहे हैं। इधर, हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ भी कदमताल करती नजर आई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed