{"_id":"5d88c4598ebc3e93db11a510","slug":"swami-chinmayanand-cjm-court-gives-remand-to-sachin-and-vikram-accused-for-blackmailing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद मामला: एसआईटी को मिला फिरौती के आरोपी छात्रा के दोस्तों का रिमांड, होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद मामला: एसआईटी को मिला फिरौती के आरोपी छात्रा के दोस्तों का रिमांड, होगी पूछताछ
Mon, 23 Sep 2019 06:40 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 23 Sep 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में सीजेएम अदालत ने एसआईटी को आरोपी सचिन और विक्रम का 95 घंटे का रिमांड दिया है। रिमांड मिल जाने के बाद 24 सितंबर को सुबह 10 बजे एसआईटी दोनों आरोपियों को जेल से ले जाएगी, जिसके बाद उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल चिन्मयानंद और फिरौती की मांग करने वाले तीन युवक जेल में हैं और छात्रा पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि छात्रा अपने दोस्तों के साथ जिस कार में थी उसके ही ड्राइवर को कहकर दोस्त सचिन ने पांच करोड़ की फिरौती वाला वीडियो बनवाया ताकि रुपये मिलने पर यदि संजय या छात्रा में से कोई बेईमानी करे तो इस वीडियो के सहारे फिरौती की रकम का हिस्सा लिया जा सके। संजय ने जहां चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने में छात्रा को आगे कर स्वामी के तेल मालिश करते हुए वीडियो बनवाए, वहीं सचिन ने फिरौती का वीडियो बनवा लिया।
विज्ञापन
मामले में सोमवार को एसआईटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को तीन सीलबंद लिफाफों में अपनी जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपी। वहीं फिरौती के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयागराज गई छात्रा की स्टे की मांग को अदालत ने नामंजूर कर दिया है। साथ ही धारा 164 के तहत दोबारा कलमबंद बयान दर्ज करवाने की छात्रा की मांग को भी अदालत ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन