फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swami chinmayanand case Sanjay singh bail application will now be debated on 17th

चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण: संजय की जमानत अर्जी पर अब 17 को होगी बहस

Tue, 15 Oct 2019 11:47 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Oct 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case Sanjay singh bail application will now be debated on 17th
फिरौती का आरोपी संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में जेल में बंद संजय सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस की तारीख मंगलवार को प्रभारी जिला जज सुधाकर कुमार ने दो दिन के लिए बढ़ा दी है। अब बहस 17 अक्तूबर को होगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को प्रार्थना पत्र पर बहस होनी थी, लेकिन जिला जज अवकाश पर होने की वजह से संजय के अधिवक्ता ने बहस नहीं की और अगली तारीख मांग ली।

फिरौती के आरोपी थाना तिलहर के गांव बंथरा निवासी संजय सिंह को 20 सितंबर को उसके चचेरे भाई विक्रम उर्फ दुर्गेश और गाजियाबाद निवासी सचिन सेंगर उर्फ सोनू के साथ गिरफ्तार कर एसआईटी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया था। 
विज्ञापन


जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया, तब से वह जेल में हैं। सचिन और विक्रम के जमानत प्रार्थना पत्र पर 10 अक्तूबर को हुई बहस के बाद प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया था। मंगलवार को संजय के जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कोर्ट खुलने के बाद संजय के अधिवक्ता जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में सुबह लगभग 11 बजे पहुंचे, लेकिन जिला जज रामबाबू शर्मा अवकाश पर थे। उनके स्थान पर प्रभारी जिला जज सुधीर कुमार बैठे हुए थे। 

इस पर अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने प्रार्थना पत्र दिया कि संजय की जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस की तारीख बढ़ा दी जाए। अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए प्रभारी जिला जज ने संजय के जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस की तारीख दो दिन बढ़ाते हुए 17 अक्तूबर नियत कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed